Loading...
  • जल्द ही खुल ने जा रहा है हर जरूरत मंद के लिए कपड़ा बैंक
    Jan 26, 2026

    प्रधान कार्यालय — प्रयागराज अयोध्या मार्ग, अजीत नगर, बी2मार्ट के बगल (एस जी एस एम आर आई सेन्टर के नीचे), प्रतापगढ़ (उ.‌‌प्र.)230001


  • न अमीर गरीब, न ऊंच नीच, न जाति धर्म का बंधन
    आओ हम सब मिलकर करें सिर्फ मानवता का वंदन

    भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट

    राष्ट्र की सेवा करना, ज़रूरतमंदों का उत्थान करना

    About Us
    Image
    About-us

    संगठन के विचार - आज के परिवेश में जन कल्याण के उलंघन पर काबू पाने के लिए, मात्र एक ही प्रबल रास्ता है। वो ये है की भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा रचित रहस्य के नियमों को उनके अनुसंधान, संसोधन, विद्वता, ज्ञान, सूझ-बूझ और प्रयोग के द्वारा जान लेना। आज के दौर में भ्रष्टाचार, गुंडई और दबंगई के आगे सच खामोश और झूठ हावी हो गया है। परंतु ऐसे कठिन दौर में भी गरीब, मजलूम, असहायों के सामाजिक, मौलिक, तथा संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के जाबांज सिपाही तठस्तता के साथ निडर होकर गुंडागर्दी, दबंगई, तथा भ्रष्टाचारियों पर कानून की नकेल लगाने में सफल हो रहे है। भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट परिवार के रूप में फैले अनगिनत परिजन समय की विषमता को समझते हुए इस संधिकाल में पृर्ण ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर समय व साधन से निर्मित होकर मानवता की सेवा के लिए सब कुछ अर्पित करने के लिए समर्पित है। आइए एक जुट होकर भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के विराट परिवार का सदस्य बनकर जन कल्याण के अधिकारों की रक्षा करते हुए पीड़ितों को वैधानिक व कानूनी तरीके से न्याय दिलाकर भारतीय समाज मे अपनी एक अलग प्रतिष्ठा कायम करें। और संस्था के संदेशों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे जन-जन के जीवन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आये। साथियों राह संघर्ष की जो चलता है
    सच मे वही ही संसार को बदलता है
    जो काली रातों से जंग जीत जाता है
    सुबह सूरज बनकर वहीं निकलता है
    फिर किरण चाहे सुर्य की हो या फिर आशा की,
    जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है।
    राष्ट्रीय चेयरमैन/अध्यक्ष भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट।

    President Message

    भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के लिए संदेश:

    भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट, एक ऐसी संस्था है जो समाज में हर व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। यह ट्रस्ट सामाजिक जागरूकता फैलाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा संविधान में निहित मूल्यों को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस संघ का उद्देश्य न केवल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उनके अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ संघर्ष करना भी है। ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक, शैक्षिक और मानवाधिकार संबंधी प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। संघ के प्रयासों से समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से कमजोर और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा संभव हो रही है।

    आप सभी का समर्पण और दृढ़ संकल्प न केवल हमारे समाज में बदलाव ला रहा है, बल्कि यह देश के संविधान और जन कल्याण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी बल दे रहा है। ट्रस्ट की सक्रिय भागीदारी ने लोगों में आत्मविश्वास और न्याय के प्रति विश्वास को मजबूत किया है। हमारे समाज में समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आदर्श केवल तभी संभव है जब हम सभी मिलकर अपने अधिकारों की रक्षा करें। भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की टीम के सभी सदस्य, आप सभी का कार्य सराहनीय और प्रेरणास्त्रोत है।

    हम आपके साथ मिलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित हैं। भविष्य में भी यह संस्था मानवता, सेवा और न्याय के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही हमारी शुभकामना है। जन कल्याण की रक्षा और संविधान की सुरक्षा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता न केवल हमारे देश, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। आपका कार्य प्रेरणा का स्रोत है, और हम आपके प्रयासों का समर्थन करते हुए एक समान, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

    धन्यवाद।

    Our Project
    Image

    जन कल्याण संरक्षण कार्यक्रम

    Image

    नशा मुक्त भारत कार्यक्रम

    Image

    घरेलू हिंसा मुक्त भारत कार्यक्रम

    Image

    विधिक साक्षरता कार्यक्रम

    Image

    निःशुल्क शिक्षा, अनिवार्य शिक्षा कार्यक्रम

    Image

    अपराध विरोधी कार्यक्रम

    Youtube Videos
    Gallery
    Testimonials
    whats-icon WhatsApp जन कल्याण शपथ पत्र आपकी समस्या दर्ज करें Donate